*अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ का बड़ा सम्मेलन आयोजित, 14 प्रकोष्ठों के गठन का फैसला*
कानपुर। अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल महासभा के तत्वावधान में रविवार को एक बड़ा अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इसमें देशभर से आए लगभग 300 पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता (कोटा) ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महासभा सदैव प्रयासरत रहेगी।
महत्वपूर्ण निर्णय के तहत संगठन को और सशक्त बनाने हेतु 14 विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर सहमति बनी। इनमें प्रचार, चिकित्सा, विधि, व्यापार, महिला सहायता, पत्रकारिता, राजनीति, शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक, युवा, रोजगार, आईटी तथा विधि प्रकोष्ठ शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर कानपुर से श्री राम प्रकाश गुप्ता, कोटा से डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता, दिल्ली से श्री उत्तम कुमार, इंदौर से श्री गोविंद कैलाश चंद्र गंगराड़े तथा नीमच से श्री बंसी लाल धनोतिया सहित कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को ‘पोरवाल रत्न’ एवं ‘वरिष्ठ समाजसेवी’ सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय महासभा की कानपुर नगर इकाई के नवगठित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार पुरवार ने किया तथा आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार पुरवार ने व्यक्त किया।
