कानपुर
बिल्हौर ब्लाक में गंदगी का लगा अंबार,सफाई के नाम पर सब सिर्फ खाना पूर्ति
हम आपको जो दृश्य दिख रहे हैं वह आपका दिल दहला सकता है यह बात हम इसलिए कह रहे हैं जहां उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ मिशन अभियान चला रही है वहीं नीचे बैठे अधिकारी इस अभियान की धज्जियां उड़ाते साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।
यह नजर कहीं और का नहीं बल्कि कानपुर के बिल्हौर ब्लाक के पिहानी मजबूत नगर गांव का जहां महीने दो महीने नहीं बल्कि सालों से सफाई के नाम पर पैसे तो खातों से निकल गए मगर किसी प्रकार की सफाई नहीं की गई जिसकी वजह से नालियां नाला गंदगी से बज बजा रही हैं और तो और आलम ऐ है कि सड़क उखड़ी पड़ी है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जो किसी बड़ी बीमारी को साफ तौर पर दस्तक देने के लिए काफी हैं।करीब तीन चार साल पहले इसी गांव में डेंगू का प्रकोप बड़े पैमाने में फेल गया था जिसमें तर्जनों लोगों की मौत हो गई थी उसके बाद भी शाशन पूरी तरह मौन है बात करें अगर ग्राम प्रधान की तो सफाई के नाम पर जमकर सरकारी खजाना लूट तो गया मगर धरातल पर उन पैसे का इस्तेमाल नहीं किया गया अब देखना होगा कि शासन इस पर किस तरह की कार्रवाई करता है पूरा मामला पिहानी ग्राम पंचायत का हैं।
