कानपुर में बीजेपी पार्षद ने व्यापारियों के खिलाफ डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है दरअसल कानपुर के वार्ड 93 गोविंद नगर उतरी के पार्षद नवीन पंडित के अनुसार बरसाती नाले में सिविल लाइन काफी समय से बह रही है नाला जाम होने के कारण सीवर का भराव गलियों में हो जाता है इसमें मेयर द्वारा एक करोड़ 15 वित्त आयोग से स्वीकृति के बाद काम करने की अनुमति प्रदान की गई थी ,,बावजूद उसके भी कुछ व्यापारी काम नहीं करने दे रहे हैं,,,,, भाजपा पार्षद ने बताया कि चार वार्डो के सीवर का पानी बरसाती नाले में बह रहा है और नाले की सफाई हर वर्ष कराई जाती है अगर सफाई नहीं होती है तो वह पानी सड़कों में आ जाता है जिससे करीब डेढ़ लाख लोग परेशान हो जाते हैं,, जब काम करने जाओ तो व्यापारी कोई ना कोई बहाना करके काम नहीं करने देते हैं इस संबंध में जिलाधिकारी को एक पत्र सौपकर कर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है।

 

पार्षद ने यह भी बताया कि वह जनता की सेवा करने के लिए ही पार्षद बनाए गए हैं और व्यापारी लगातार उनका काम करने से रोक रहे हैं ऐसे में परेशान होगा और सीवर की समस्या कभी समाप्त नहीं हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *