आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके अपर पुलिस उपायुक्त पद पर हुए पदोन्नत
कानपुर नगर।
कमीश्नरेट कानपुर नगर में नियुक्त वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री सुमित सुधाकर रामटेके को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में पारंपरिक पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
निर्धारित परंपरा के अनुसार पुलिस आयुक्त श्री अखिलेश लाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा श्री रामटेके को पद के अनुरूप प्रतीक चिन्ह (बैज) लगाए गए।
इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री सुमित सुधाकर रामटेके को उनकी पदोन्नति पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्हें सेवा में उत्कृष्टता, निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।पाइपिंग सेरेमनी के दौरान विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
