
कामता सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा मर्चेंट चेंबर कानपुर में “युवा दिवस” का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया गया। संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली कानपुर की मुदिता मिश्रा को विवेकानंद जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। मुदिता इस समय मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
