संगीत नाटक अकादमी की सदस्या कविता सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्रशिक्षुओं को प्राप्त हुआ।

कानपुर, गुरुकुल संगीत विद्यापीठ कला सरोवर एवं जे.सी.आई. लावण्या कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय प्रस्तुतिपरक गायन कार्यशाला दिनांक 5 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक एमराल्ड गार्डन के कम्युनिटी हॉल में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।आज कार्यशाला का समापन समारोह अत्यंत सफल रहा।इस कार्यशाला को सफल बनाने में प्रदेश की जानी-मानी गायिका एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सदस्या कविता सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्रशिक्षुओं को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद रमेश अवस्थी, विशिष्ट अतिथि मानस संगम के अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी मुकुल, गुरुकुल संगीत विद्यापीठ के प्राचार्य दिवाकर निगम एमराल्ड के अध्यक्ष भास्कर अवस्थी, सचिव अर्पित गुप्ता, सह सचिव सीमा अग्रवाल कोषाध्यक्ष कपिल विज, सह कोषाध्यक्ष आभा पटेल उपाध्यक्ष माला वैश्य ललित श्यामदेशानी समिति सदस्य राजेश अवस्थी, विनय अग्रवाल तथा कविता सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यशाला के दौरान कविता सिंह ने शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को सघन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। तबले पर श्री अवनीश राज एवं ढोलक पर श्री हिमांशु निगम ने कुशल संगत कर कार्यशाला को और अधिक प्रभावशाली बनाया।इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य संगीत विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करना था। यह कार्यशाला निःशुल्क आयोजित की गई।आज समापन दिवस के अवसर पर सात दिनों में सीखी गई विधाओं पर आधारित विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ हुईं। तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के कर-कमलों द्वारा गुरुकुल संगीत विद्यापीठ की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महिलाओं एवं पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन कला सरोवर एवं गुरुकुल विद्यापीठ के प्राचार्य दिवाकर निगम में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *