ईसाई मिशनरी लालच देकर हिन्दुओं का कर रही धर्मांतरण, बजरंग दल ने पकड़ा
घाटमपुर । घाटमपुर तहसील क्षेत्र के नौरंगा में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है। बजरंग दल का आरोप है कि हिंदुओं को प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरियों द्वारा बरगलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। बजरंग दल के सह विभाग संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री ने बताया कि पूर्व में 2 वर्ष पहले मिशनरियों से जुड़े कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें बड़ी मात्रा में धर्मांतरण से सम्बन्धित सामग्री पकड़ी गई थी और कई लोग जेल भी भेजे गए थे तथा विदेशी फंडिंग भी पकड़ी गई थी। एक बार फिर से नौरंगा में ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने ईसाई सभा के माध्यम से तथा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर रेउना, घाटमपुर, नौरंगा में गरीब हिंदुओं को धन, उनकी शादी, अच्छा व्यापार का प्रलोभन देकर, उनको बरगलाकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। बाहरी लोग महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, फतेहपुर, कानपुर से आकर ईसाई मिशनरियों को संचालित करते हैं तथा हवाला के जरिये धन भी गरीब हिंदू परिवारों में बांटा जाता है। बजरंग दल ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से हिन्दुओं को धर्मांतरण से बचाए जाने की मांग करते हुए ईसाई मिशनरियों पर कार्यवाही की मांग की।
