*भाजपा का विशेष बूथ प्रवास अभियान: छुटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए 16, 17 व 18 जनवरी को हर बूथ पर प्रवास*

प्रेस नोट

कानपुर 13 जनवरी ।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी 16, 17 एवं 18 जनवरी को जिले के हर बूथ पर दिनभर प्रवास कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत ऐसे जीवित मतदाताओं की पहचान की जाएगी जिनके SIR फॉर्म नहीं भरे गए हैं, साथ ही उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह जानकारी सीसामऊ विधानसभा के रायपुरवा मंडल की आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में निवास करने वाले मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर प्रवास करेंगे तथा प्रतिदिन अभियान की प्रगति की जानकारी जिला इकाई को देंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को घर-घर जाकर मतदाता बनाना है। कार्यकर्ता घर-घर कुंडी खटखटाकर ऐसे युवाओं और छुटे मतदाताओं से संपर्क करेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस अभियान में हर दायित्वधारी कार्यकर्ता को तीन दिन तक अपने-अपने बूथ पर विशेष रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है, जिससे अभियान को प्रभावी और सफल बनाया जा सके।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे ने की।

बैठक में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, किशन लाल, सुदर्शन, अवधेश सोनकर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कमल तिवारी, अंकित मिश्रा, मानेंद्र राजपूत, सुरेंद्र पांडे, देवांग शर्मा, प्रीति साहू, संयोगिता तिवारी, नीति बाजपेई सहित सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा का यह विशेष बूथ प्रवास अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने और अधिक से अधिक नागरिकों को मताधिकार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *