*कानपुर में सामूहिक बलात्कार मामले के बीच आक्रोश, कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल*

 

कानपुर। शहर के सचेडी इलाके में हुए सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) के मामले में राजनीतिक रंग चढ़ गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय आज बुधवार को पीड़िता के घर पहुंचे, लेकिन उन्होंने पुलिस और योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में न्याय की मांग की।

 

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अजय राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पीड़िता और उसके भाई से मिलने नहीं दिया, बल्कि उन्हें घर से हटा दिया गया।

 

*अजय राय के प्रमुख आरोप और मांगें:*

 

· पुलिस पर आरोप: “पुलिस उस दरोगा को बचा रही है। सवाल है कि दरोगा के घर पर कब चलेगा बुलडोजर?”

· जंगल राज का आरोप: “योगी के राज में जंगल राज है। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, तो क्या कहना?”

· मुआवजे की मांग: उन्होंने सरकार से पीड़ित युवती के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, एक घर और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

· दोहरे मापदंड का आरोप: कोडीन सिरप मामले का जिक्र करते हुए राय ने कहा, “कोडीन सिरप मामले में अभी तक किसी भी आरोपी के घर पर बुलडोजर नहीं चला।”

 

इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और त्वरित कार्रवाई का दावा किया है। हालांकि, विपक्षी दल सरकार और प्रशासन पर आरोपियं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

 

पीड़िता के परिवार ने भी न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि वह संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच कर रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *