पेंशनर फोरम कार्य समिति की बैठक सम्पन्न
कानपुर 14 जनवरी पेंशनर फोरम कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक चित्रगुप्त धर्मशाला गोविंद नगर सी ब्लॉक में फोरम के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें फोरम के महामंत्री आनंद अवस्थी जी ने बताया कि केंद्र सरकार के समस्त लेखा कर्मचारियों को सेक्रेटेरिएट के समान उच्च वेतन देने का निर्णय वर्ष जनवरी 1996 से देने का निर्णय किया गया जो 18 फरवरी 2003 से नगद भुगतान किया गया इसके पूर्व काल्पनिक बढ़ोतरी की गई जबकि कोर्ट का आदेश हो गया है कि उसको 1 जनवरी 1996 से एरियर का भुगतान भी किया जाना है उसको न किए जाने कर कारण कार्य कारिणी ke सदस्यों ने रोष व्यक्त किया गया इसके अतिरिक्त 40% पेंशन का जो कम्युट की जाती थी जिसका 15 वर्ष बाद दिया जाता था लेकिन अब कोर्ट के आदेश के अनुसार 11 वर्ष 2 माह में रिकवरी बंद करने के आदेश जारी हो चुके है लेकिन इस पर भी अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय न होने की स्थित मे उपस्थित जनों ने रोष व्यक्त किया इसके अलावा समस्त पेंशनरों में यह शंका व्याप्त है कि जो आठवां वेतन आयोग गठित हुआ है उसमें पेंशनरों को वंचित रखा जा सकता है क्योंकि अभी तक उसके लिए बजट एलोकेशन का कोई कार्य नहीं किया गया है बीएसएनएल के कर्मचारियों को अभी तक तीसरे वेतन आयोग के अनुसार पेंशन का भुगतान नही हो रहा है जबकि यह 2017 से हो जाना चाहिए था। जबकि इनको 2027 से चौथे वेतन संशोधन होने का समय आने वाला है। इन समस्त मांगो को लेकर एक ज्ञापन भारत सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। करोना काल के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रेलवे किराए में छूट के साथ अन्य सुविधाएं दी जाए तथा 18 महीने का बकाया महगाई राहत/ भत्ते के एरिया का भुगतान किया जाए, आईआईटी के सेवा निवृत कर्मचारियों को सीजीएचएस की सुविधा दी जाय EPS 95 के पेंशन धारकों को मिलने वाली न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 की जाए तथा केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ता भी दिया जाए समस्त पेंशनरों को 20 वर्ष के उपरांत मिलने वाली 20% की बढ़ोतरी को 65 वर्ष की आयु मे 5%, 70 वर्ष की आयु में 10% 75 वर्ष की आयु में 15% तथा 80 वर्ष की आयु मे 20% बढ़ाया जाए , समस्त पेंशनर्स को आयकर से मुक्त किया जाए, सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके सेवा काल के दौरान मिलने वाली एल टी सी की सुविधा सेवानिवृत्ति के उपरांत भी जारी रखी जाए 50% महंगाई भत्ते को बेसिक पेंशन के साथ जोड़ा जाए।
कार्य समिति ने पी एस बाजपेयी को कार्य कारी अध्यक्ष तथा ओम शंकर तिवारी (EPS), विनय प्रकाश उपाध्याय (DAD) तथा आर पी वर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके पूर्व सीजीएचएस रतन लाल नगर कानपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया भाग लेने वालों में सर्वश्री आर पी एस शुक्ला, सत्यनारायण, वी पी श्रीवास्तव, यू एस दीक्षित, आरपी वर्मा, ए एस राठौर, सुभाष भाटिया, के के श्रीवास्तव, एस बी श्रीवास्तव, आर पी एस श्रीवास्तव, शिव शंकर, चंद्र शेखर, जिया लाल, आर बी निनोरिया तथा बजरंगी आदि शामिल थे।
