अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय में सेंट्रल जोन के समस्त थानों के मुंशी/ड्यूटी मुंशी को ब्रीफ किया गया। भाषण के दौरान डीसीपी सेन्ट्रल द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्यूटी का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार किया जाए ।थानों पर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।साथ ही यह भी कहा गया कि समय से रिपोर्ट प्रेषण,आगंतुकों से शालीन व्यवहार, उच्चाधिकारियों के आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा जनहित से संबंधित कार्यों में पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।मौके पर एडीसीपी/एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके भी उपस्थित रहें।
