कानपुर दक्षिण-
नौबस्ता थाना प्रभारी ने मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी भोज, उमड़ा जनसैलाब
कानपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज नौबस्ता थाना परिसर के समीप भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की।
सामाजिक समरसता का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी बहादुर सिंह द्वारा राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को खिचड़ी वितरित कर की गई।
