मा डिम्पल यादव जी का गरीबो को कम्बल वितरण कर मनाया गया भव्य जन्मदिन- विनय कोरी

 

आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन पर्व एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की धर्मपत्नी, मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद माननीय श्रीमती डिम्पल यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वावधान में बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिल्हौर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका परिषद बिल्हौर के चेयरमैन श्री चौधरी निर्भय सिंह यादव ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण एवं पूर्व विधायक बिठूर श्री मुनीन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी के जन्मदिवस पर केक काटकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री विनय कोरी एवं समाजसेवी श्री अनूप यादव के संयुक्त प्रयास से लगभग 500 कंबल गरीब महिलाओं एवं बुजुर्गों में वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली।

सभा को संबोधित करते हुए श्री मुनीन्द्र शुक्ला ने जनता से आपसी सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की तथा समाज में नफरत फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहने का आह्वान किया वहीं निर्भय सिंह यादव ने कहा कि समाज को एकता में जोड़े रखना ही समाजवाद है इसके पश्चात बिहार विधानसभा के सशक्त दावेदार विनय कोरी ने कहा कि आज देश की आधी आबादी को नेतृत्व करने वाली माननीय सांसद डिंपल यादव जी का जन्मदिन दिन है इस जन्मदिन के अवसर पर सबको बधाई देते हुए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि सड़क से लेकर सदन तक माता बहनों का सम्मान और उनकी सुरक्षा की हक के लिए माननीय टेंपल यादव जी हमेशा लड़ती रही है और लड़ती रहेगी

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से

श्री साहिर हुसैन जाफरी (जिला उपाध्यक्ष), श्री सर्वेश यादव (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा), श्री शैलेन्द्र यादव (ब्लाक अध्यक्ष शिवराजपुर), श्री सतेंद्र यादव (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ककवन), अभिषेक सिंह ‘मटरू’, अरशद सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष बिल्हौर), प्रदीप यादव (जिला सचिव/प्रधान), अतुल यादव (प्रधान), शौर्य यादव, डॉ. उपदेश सिंह यादव, रामचंद्र दुबे, पप्पू यादव, कुलदीप यादव, प्रदीप सविता, सोनू यादव, नवीन यादव, शिवम त्रिवेदी, आकाश सैनी, शुभम् यादव, रामस्वरूप गौतम, तिलक सिंह, ऋषभ जी, सिपाही गौतम, अभिषेक त्रिपाठी,लाला गौतम,सोनू, ऋषभ, प्रदीप सविता आरिफ नेम पप्पू पहलवान पंकज ठाकुर कल्लू कुशवाहा राम प्रकाश छोटा यादव शकील अर्जुन गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता एवं प्रदेश सचिव श्री आशीष सिंह ‘चटरु’ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *