
नव मतदाता बनाने के लिए घर घर कुंडी खड़ाएगे भाजपाई
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की अति महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों मॉनिटरिंग टीम की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर टोली बनाकर 16 से 18 जनवरी तक घर घर कुंडी खड़का के ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की पूरी हो चुकी है कि पहचान कर उनका नव मतदाता बनने का फॉर्म 6 भर कर उनको माला पटका पहना कर सम्मान करेंगे।इसके अलावा ( ए एस डी) अब्सेंट डिलीटेड,डेथ सूची में शामिल व्यक्ति जो जीवित है अथवा मतदाता बनने के पात्र है और किन्हीं कारणों से गहन पुनरीक्षण अभियान में न्यूमरेशन फॉर्म नहीं भर पाए ।ऐसे पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने में सहयोग करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि इसके लिए सांसदों,विधायकों, पदाधिकारियों,व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों की जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा,धीरज बाल्मीकि, दीपक सिंह सीमा एमबीए,सुनील जायसवाल विधि राजपाल, मनु गोयल,हर्षित श्रीवास्तव लाला यश जायसवाल, राधा सैनी,यश जायसवाल अभिषेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
