*समिति ने मुख्यमंत्री से माँगी कठोर कार्रवाई और मुआवज़े की माँग*

 

 

कानपुर 16 जनवरी कश्यप-निषाद-आदिवासी कल्याण समिति ने मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के ग्राम ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप उर्फ रोहित की हत्या के मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की माँग करते हुए दोषियों के खिलाफ सजा के तौर पर फांसी की मांग करी है। समिति ने आज कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उप्र को भेजे ज्ञापन में घटना को “बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या एवं शव को जलाए जाने” का गंभीर मामला बताया है।

 

समिति के द्वारा उठाए सवालों के आधार पर मांग करी गई है कि, अभी तक अपराधी “बेखौफ घूम रहे हैं और प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं।” उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी का आह्वान किया है।

 

*प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं:*

 

1. इस हत्या मामले की जाँच सीबीआई को सौंपी जाए।

2. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाए।

3. परिवार के किसी एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

 

समिति का कहना है कि सीबीआई जाँच से समाज में व्याप्त भय का माहौल खत्म होगा और अपराधियों को कठोर दंड मिलने से ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा। ज्ञापन पर समिति के पदाधिकारियों सहित समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की माँग को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *