आज दिनांक 17/01/2026 को मिनी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि नरवल मोड़ के पास वाहनों का एक्सिडेंट हो गया है जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है, सूचना को तत्काल अमल में लाकर मुख्य अग्निशमन कानपुर नगर के निर्देशन में फायर स्टेशन नरवल से अग्निशमन वाहन UP 77G 0554 मय यूनिट एवं प्रभारी अधिकारी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।।घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि गाड़ी संख्या HR 39F 7536 डंपर चालक अजय S/O सतवीर उम्र लगभग 40 वर्ष जिसका पता ग्राम विटवारा जिला हिसार हरियाणा व गाड़ी NL 01 N7589 में टकरा गई थी,,जिसके कारण चालक गाड़ी के केबिन में ही बुरी तरह फंसा हुआ था।। इसकी संवेदनशीलता के दृष्टिगत फायर कर्नलगंज से भी अत्याधुनिक वाहन MDRV (मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल) Up 32EG 9660 को भी तत्काल मौके पर भेजा गया।।घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही करते फंसे हुए चालक को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया गया।।इस घटना में अग्निशमन एवं आपात सेवा कानपुर नगर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के करण कोई जनहानि नहीं हुई।।
2026-01-17
