नेत्र दानियों की नगरी कृष्णा नगर से 225 वा नेत्रदान

 

श्रीमती निशि भाटिया( 65 वर्ष) की आंखों से दो की दुनिया हुई रोशन

 

कानपुर कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की कृष्णा नगर निवासिन श्रीमती निशि भाटिया (65 वर्ष ) पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार भाटिया का देर रात निधन हो गया ।स्वर्गीय श्रीमती निशि भाटिया (65 वर्ष)के देहावसान के बाद उनकी पुत्री श्रीमती शिखा भाटिया ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती निशा भाटिया 65 वर्ष के नेत्रदान हेतु नेत्रदान प्रेरक एवं पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया से संपर्क किया ।

नेत्रदान प्रेरक मदनलाल भाटिया की सूचना पर कानपुर मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी मोहन के निर्देश पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवांशी एवं डॉ मोनिका सिंह ने स्वर्गीय श्रीमती निशि भाटिया के निवास कृष्णा नगर में पहुंचकर देर रात दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लिए ,जिसे दो लोगों को प्रत्यारोपित कर रोशनी प्रदान की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि इस परिवार से या तीसरा नेत्रदान है ,नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्रदान के समय पुत्री शिखा भाटिया, रिचा भाटिया, दामाद राजीव भाटिया, नेत्रदान सहयोगी सुमित भाटिया , श्री राघव भाटिया ,श्री सुदेश भाटिया, श्री गुलशन भाटिया श्री अशोक भाटिया एवं नेत्र दानी के परिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

नेत्रदान प्रेरक मदनलाल भाटिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया बहुत ही सरल ,आसन एवं पारदर्शी है ।कोई भी व्यक्ति मरणोपरांत अपने नेत्रदान का संकल्प ले सकता है ।नेत्रदान हेतु नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया के मोबाइल नंबर 9336 1287 34 पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *