गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा का घर-घर संपर्क
सीसामऊ के बूथ 251 व 252 पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संभाली कमान
कानपुर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः 11 बजे सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 251 एवं 252 पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित मतदाता सूची हाथ में लेकर घर-घर संपर्क के लिए निकले।
कारवालों नगर क्षेत्र में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के साथ क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान जिन पात्र नागरिकों का न्यूमरेशन अथवा SIR फॉर्म नहीं भरा गया था, उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को जमा कराया गया।
अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ फॉर्म-6 भरकर साथ चल रहे भाजपा के बीएलए-2 को जमा किया। यह घर-घर संपर्क अभियान पूरे दिन लगातार जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान कल भी निरंतर जारी रहेगा।
इस गहन मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान में सेक्टर संयोजक अमित खंडेलवाल, अंकित मिश्रा, कमल तिवारी, विनीत पासवान, सुमीत सिंह, सूरज मिश्रा, त्रिवेणी पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।अभियान के उपरांत जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सेक्टर स्तर पर बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 एवं बूथ प्रवासियों के साथ बैठक कर अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक भी घुसपैठिया मतदाता सूची में दर्ज न होने पाए, इस पर विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी नाम पर संदेह होने की स्थिति में तत्काल बीएलए-2 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जाए।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक है, और भाजपा कार्यकर्ता इस दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर घर घर संपर्क कर फॉर्म 6 भरवाए।
