
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा मकनपुर मेला का विधिवत शुभारंभ*
आज दिनांक 17.01.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. क़ासिम आबिदी महोदय* एवं *जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह महोदय* द्वारा थाना अरौल क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले *मकनपुर मेला* का विधिवत शुभारंभ किया गया।
महोदयगण द्वारा मेला परिसर का भ्रमण कर *कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं* के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान मेला को *शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित* रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात रहे एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मौजूद रहे |
