जन समस्याओं को लेकर नगर अपर आयुक्त को सोपा ज्ञापन
कानपुर नगर । आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा कानपुर नगर की जन सुविधाएं जो कि नगर निगम कानपुर द्वारा प्रदत्त हैं के अभाव से संबंधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर जगदीश यादव को सौंपा गया।ज्ञापन में कानपुर नगर की खस्ता हाल सड़के जिनके कारण गिरकर एवं दुर्घटना वश कई नागरिक काल के गाल में समा गए। इसके साथ ही शहर में प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण कानपुर नगर के समस्त क्षेत्र में नगर वासी अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं। नाली एवं सीवर की समस्याओं से नगर वासी जूझ रहे हैं एवं नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों की इमारतें जर्जर अवस्था में हैं। जिसके कारण शिक्षक एवं शिक्षार्थी अनेक समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। जन सुविधाएं इतनी खराब अवस्था में इससे पहले कभी नहीं थी। जनता समस्याओं से त्रस्त है जबकि महापौर व पार्षद झगड़े में व्यस्त हैं।ज्ञापन देने वालों में राजेश गौतम प्रादेशिक उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस डॉ0 महादेव जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ कानपुर नगर, राजेश संखवार, ललिता शास्त्री, अर्चना गौतम आदि थे।
