पंडित बृज नारायण द्विवेदी प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, संस्कार और सेवा का संकल्प

 

 

कानपुर लालमणि इंटर कॉलेज रेवना के संस्थापक परम श्रद्धेय पंडित बृज नारायण द्विवेदी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पंडित बृज नारायण द्विवेदी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक स्मृति समारोह बृज वाटिका गेस्ट हाउस, रेवना में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समारोह में वक्ताओं ने पंडित बृज नारायण द्विवेदी के सेवा, शिक्षा और संस्कारों से ओत-प्रोत जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि वे लगभग 46 वर्षों तक ग्राम रेवना के प्रधान रहे तथा जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते हुए उन्होंने लालमणि इंटर कॉलेज, रेवना की स्थापना की, जिससे ग्रामीण अंचल के हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अवसर मिला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक घाटमपुर सरोज कुरील ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित बृज नारायण द्विवेदी जी का जीवन जनसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।जिला पंचायत अध्यक्ष, कानपुर नगर, स्वप्निल वरुण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मजबूत नींव रखने में पंडित बृज नारायण द्विवेदी जी का योगदान अतुलनीय है। लालमणि इंटर कॉलेज उनकी दूरदृष्टि और संकल्प का सजीव प्रतीक है।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार द्विवेदी, रामबाबू द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष लाला अग्निहोत्री एवं शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन, प्रधानाचार्य अनिल पाल सुरेन्द्र कुमार (अध्यापक), अखिल द्विवेदी (लिपिक)एवं विनीत (अध्यापक) द्वारा किया गया।समारोह में शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।आयोजक ध्रुव नारायण द्विवेदी, अतुल नारायण द्विवेदी,अजय कुमार द्विवेदी, आदित्य कुमार द्विवेदी एवं पंडित बृज नारायण द्विवेदी स्मृति समारोह समिति लालमणि इंटर कॉलेज, रेवना, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *