सपा मुखिया पर लगाये आरोप

बनारस में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति हटाने मामले को लेकर सपा के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि जो कभी मंदिर में जाते न हो पूजा पाठ न करते हैं और जिनकी पीढ़ी भी मंदिर न गयी हो ऐसे लोग मामलों को तूल देने का ही काम करते हैं।

कानपुर के सर्किट हाउस सभागार में पहुचे उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प, पंजीयन एवं न्यायालय शुल्क, रवीन्द्र जायसवाल ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव की बयानबाजी पर करारा जबाब दिया है बनारस वाले मामलों को लेकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बनारस एक मुख्य दैविक स्थल है सीएसआर का फंड से बनारस के दो श्मशान घाटो पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। मणिकर्णिका घाट के बाहर अहिल्याबाई होलकर का मूर्ति दीवार पर चिपकी हुयी थी ,एक काम के दौरान मूर्ति जगह से हट गयी जानकारी मिलने पर डीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे।उस मूर्ति को निकालकर सुरक्षित रख दिया गया है ,काम पूरा करने के बाद एक मंदिर बनाकर अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पुनः स्थापित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *