समाजवादी युवजन सभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राजपाल को ज्ञापन सोपा
कानपुर प्रयागराज में पुलिस प्रशासन द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य जी के साथ हुए दुर्व्यवहार के सम्बन्ध में आज समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी द्वारा राज्यपाल को डीएम कार्यालय में एसीएम छह आलोक गुप्ता को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि सम्बंधित प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो।सम्बंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही हो।भविष्य में साधु संतों और जनमानस के लिये सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो।मुख्य रूप से संजय यादव,गौतम निगम,रवि वर्मा,अंशराजपूत,मो.क़ासिद,धीरू पटेल,आलेख सिंह,दिव्यांश शर्मा,सुनील यादव,अमित मिश्रा,सुकान्त शर्मा,मुकेश गुप्ता,हर्ष मिश्रा,सूरज कश्यप आदि रहे।
