बिल्हौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार

 

बिल्हौर, कानपुर नगर।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्हौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर की गई ।गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमप्रकाश पुत्र हन्नू (55 वर्ष), अमित पुत्र ओमप्रकाश (28 वर्ष), शिवानी पत्नी शिवम (25 वर्ष) एवं श्रीदेवी पत्नी अमित (26 वर्ष) निवासी ग्राम ददिखा थाना बिल्हौर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उक्त सभी के विरुद्ध थाना बिल्हौर में दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जनमेद सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह तथा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह शामिल रहीं। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद सभी को गिरफ्तार कार्यालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *