कानपुर

 

कैबिनेट मंत्री के कॉलेज में मिला 9 वर्षीय मासूम का शव

 

फांसी के फंदे पर लटकता देख चौकीदार ने बुलाई पुलिस, घटना के बाद से नानी लापता

 

 

कानपुर के घाटमपुर में कैबिनेट मंत्री के कॉलेज में 9 वर्षीय मासूम का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना के बाद से मृतका की नानी लापता है। मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

पिता बोले- नानी के साथ खुश थी वैष्णवी

 

कानपुर के बाबूपुरवा निवासी मंजीत ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी की पहली शादी से एक बेटी वैष्णवी उर्फ रानी थी, जो अपनी नानी ममता के साथ घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ के पास स्थित बंद पड़े कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज में रहती थी, मंजीत ने बताया कि उससे दो बेटी रिद्धि और कीर्ति है। जो उनके साथ कानपुर में रहती है। मंजीत ने बताया कि वह रक्षा बंधन में कॉलेज पर आए थे, तब वैष्णवी काफी खुश थी। उन्होंने बताया कि सोनवार देर रात कॉलेज के चौकीदार कामता का फोन आया और उन्हें बेटी के फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना मिली, जिसपर वह पत्नी के साथ कॉलेज पर तुरंत पहुंचे। चौकीदार ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

नानी का फोन बंद बता रहा हुई लापता

 

घटना के बाद से नानी ममता कॉलेज से लापता है। मंजीत ने बताया कि उन्होंने कई बार अपनी सास ममता को फोन मिलाया लेकिन वह लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। इसकी जानकारी उन्होंने घाटमपुर इंस्पेक्टर को दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने साथ लापता नानी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *