कानपुर के कल्यानपुर में एक बड़ी मात्रा में सरिया चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है अन्य की तलाश अभी जारी है ,,,जानकारी अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 जनवरी को मनोज कुमार जैन द्भारा थाना कल्यानपुर में एक तहरीर दी थी जिसमें बताया गया था कि सुबह जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और बड़ी मात्रा में सरिया चोरी हो गयी थी इस संबंध में पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी आयुष शुक्ला ,रवि गुप्ता, अखिलेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,,इस मामले में डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि 30 कुंटल सरिया बरामद कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी थाना रनिया क्षेत्र से की गई है अन्य आरोपियों की तालाश जारी है और बचे हुए माल की भी जानकारी की जा रही है।
