कानपुर में भाजपाइयों ने बीजेपी कार्यालय परिसर के पास बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होने खुशी में मिठाई बांटी है इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित कई पार्षद मौजूद थे दरअसल भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। नितिन नवीन के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर देश प्रदेश में भाजपाइयों द्बारा खुशियां मनाई जा रही है इसी क्रम में कानपुर में भी बीजेपी के कई पदाधिकारी ने जगह-जगह मिठाइयां बांटी हैं,, इस अवसर पर क्षेत्रीय के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव का औपचारिक ऐलान किया गया। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं होने के कारण नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए।इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही न सिर्फ संगठन में नेतृत्व परिवर्तन हुआ, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी नए स्तर पर पहुंच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *