*नितिन नबीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र में जश्न, मिष्ठान वितरण*
प्रेस समाचार 20 जनवरी
आज नितिन नबीन जी के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते ही कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया और भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी जयघोष लगाए।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जोश और ऊर्जा से लबरेज नजर आए। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना संगठन की एकजुटता, अनुशासन और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।
प्रकाश पाल ने आगे कहा कि यह क्षण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का है और सभी को पूरे समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और भाजपा की नीतियों को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी की मजबूती और देश की प्रगति के लिए संकल्प दोहराया।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी रीता शास्त्री दीप अवस्थी पुष्पा तिवारी सुनील साहू अजीत छाबड़ा प्रमोद अग्रहरि वी के साहू राम लखन रावत भूपेंद्र त्रिपाठी पंकज गुप्ता आलोक शुक्ला पारस शर्मा अजय प्रताप सिंह संजय विश्वकर्मा संदीप ठाकुर सरदार नीतू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नितिन जी को बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया
