तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

 

 

•एस डी एम व ए सी पी ने परीक्षार्थियों को समझा कर कराया शांत।

 

नरवल। थाना महाराजपुर पूर्वामीर स्थित एमजीए आनलाइन परीक्षा केंद्र में तकनीकी दिक्कत के चलते दिल्ली पुलिस की परीक्षा निरस्त कर दी गई तो छात्रों ने केंद्र में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा काटा।परीक्षार्थियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा व एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाकर शांत कराया।

 

मंगलवार को पुरवामीर स्थित एमजीए कालेज में दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा तीन पालियों में होनी थी।सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्र के बाहर पहुंचने लगे।केंद्र में प्रवेश का समय पौने नौ बजे से था,लेकिन जब नौ बजे तक मेन गेट नहीं खुला तो छात्र नाराजगी व्यक्त कर हंगामा करने लगे।कालेज प्रबंधन ने सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने के चलते परीक्षा देरी से शुरू कराए जाने की बात कही।लेकिन साढ़े दस बजे तक जब कोई जानकारी नहीं दी गई तो छात्र भड़क गए।कालेज की तरफ से बताया गया कि सर्वर में खराबी आ जाने के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई है।इतना सुनते ही छात्रों ने मेन गेट को तोड़ दिया और अंदर जाकर सर्वर रूम में घुस गए।वहां जमकर तोड़फोड़ की।

 

सूचना पर उप जिलाधिकारी नर्वल व एसीपी चकेरी मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत कर उनको शांत कराया।एसडीएम ने परीक्षा एजेंसी के अधिकारियों से बात कर बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा पहली पाली की निरस्त कर दी गई है।जल्द परीक्षा की तिथि व समय पुनः जारी किया जाएगा।दूसरी व तीसरी पाली की परीक्षा यशोदा नगर स्थित केंद्र में आयोजित कराई जा रही है।छात्रों को एमजीए कालेज से नए केंद्र तक बस से ले जाया गया।निरस्त हुई परीक्षा बुधवार को दूसरे केंद्र में कराई जाएगी।इसकी जानकारी वेबसाइट पर नए प्रवेश पत्र के साथ दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *