कानपुर के जीआरपी लाइन परिसर में 40 लाख की लागत से बने प्री-फैब्रिकेटेड का भव्य लोकार्पण एडीजी रेलवे श्री प्रकाश डी आइपीएस ने फीता काटकर किया है
इस दौरान उनके साथ डीआईजी पीएसी अतुल शर्मा,आईजी एन० कोलांची,असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ विवेक शर्मा,कमांडेंट 37 बटालियन पीएसी बजरंग बली चौरसिया,सीओ जीआरपी दुष्यंत कुमार सिंह ,,इंस्पेक्टर आरपीएफ एस एन पाटीदार, इंस्पेक्टर जीआरपी ओम नारायण सिंह ,स्टेशन मास्टर अवधेश द्विवेदी भी मौजूद थे
इस अवसर पर एडीजी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे के पुलिसकर्मियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि प्री-फैब्रिकेटेड रेलवे में निर्माण को तेज़, कुशल और लागत प्रभावी बनाने का एक तरीका है, जिसे जीआरपी जैसी सुरक्षा बलों की ज़रूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है ।प्री-फैब्रिकेटेड यूनिट्स जिसमें छोटे ऑफिस, ड्यूटी रूम, या टॉयलेट ब्लॉक लाकर आदि स्थापित किए जाते हैं।
इस अवसर पर एडीजी श्री प्रकाश डी रेलवे ने बताया कि इस फैब्रिकेटेड से रेलवे की पुलिस कर्मियों को उनके कार्य में आसानी रहेगी, उन्होंने मीडिया के माध्यम से यात्रियों से अपील करी की जो भी निर्देश रेलवे की पुलिस द्वारा दिए जाते हैं उन सभी का पालन करें
