कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के केडीए कालोनी में लाखों के सोने व चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,,,पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 12/13 जनवरी को जाजमऊ केडीए कालोनी निवासी चन्दन अग्रवाल ने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं जिनकी लागत करीब 35 लाख रुपए है इसमें पुलिस की चार टीमों ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपी अंकित गुप्ता और फिरोज उर्फ अजमेरी को गिरफ्तार किया है इस घटना मे चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी दुकानदार अनुराग त्रिपाठी को पुलिस ने पकड़ा है।डीसीपी ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में पुलिस ने पीड़ित के 75 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं ,इसके साथ ही घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपए का इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *