दादा नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

 

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर इलाके में स्थित विनायक ट्रेडर्स नामक प्लास्टिक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान बनाने का कार्य होता था। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

 

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का प्लास्टिक सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *