सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महानगर के पांचो विधान सभा क्षेत्र की एस०आई०आर० रिपोर्ट सौपी
सपा फार्म 6 नवजवानों को प्राथमिकता के साथ शिक्षण इंटर, डिग्री कालेजों में व्यापक सम्पर्क अभियान के साथ भरवायेगी
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को परमानेंट किये जाने तथा निजी कम्पनियों को ठेका दिये जाने का विरोध पत्र सौपा
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू के साथ लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को गोविन्दनगर, आर्यनगर, सीसामऊ, किदवई नगर, कैंट विधान सभा क्षेत्रो की एस०आई०आर० रिपोर्ट सौपी। रिपोर्ट कहा कि, पांचो विधानसभा क्षेत्रो के सपा कार्यकर्ताओं तथा बी०एल०ए० ने गहन सम्पर्क अभियान चलाकर गणना प्रपत्र बी०एल०ओ० को जमा करायें तथा उनके मतदाता बनने से नाम न कटने पाये उसके लिये सन 2003 की मतदाता से गहन पड़ताल कराकर नाम जुड़वायें हैं।
सपा अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को रिपोर्ट में बताया कि सपा पीडीए टीम तथा कार्यकर्तागण इन्टर तथा डिग्री कालेजो के छात्रो से गहन सम्पर्क अभियान चलाकर 18 वर्ष पूरे हुए छात्रो का मतदाता सूची मे फार्म 6 भरवाने मे विशेष गहनता के साथ टीम जुड़ी है ताकि वाजिब मतदाता छूटने न पाये यह संकल्प अभियान चल रहा है।
अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कानपुर महानगर की समस्याओ को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दी कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों को परमानेंट न करके निजीकरण की ओर बढ़ रहे ठेके पर कम्पनी को काम दे रही है जिससे सफाई कर्मचारियों का हक छीना जाने पर सपा कार्यकर्ताओं मे व्यापक चिन्ता व्याप्त है इसलिये सफाई कर्मचारियों के हको की रक्षा की जाये अन्यथा आपका आदेश मिलते ही सपा आन्दोलनात्मक कदम उठाकर सड़को पर प्रदर्शन आरम्भ करेगी।
