छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता छोटी छोटी बचत एवं निवेश पर एक व्याख्यान माला का आयोजन
डी ए वी कॉलेज कानपुर के चंद्रशेखर आजाद सभागार में कॉलेज की छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता छोटी छोटी बचत एवं निवेश पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित प्राचार्य, डी ए वी कॉलेज कानपुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री अनुराग शुक्ला एवं निहारिका गुप्ता उपस्थित रहे। प्राचार्य डी ए वी कॉलेज, कानपुर ने इस बचत एवं निवेश कार्यक्रम के बारे में और उसके महत्व के बारे में विस्तृत विवेचना की। उन्होंने बताया भारत के युवा विशेष रूप से छात्राएं हमारे देश के भविष्य के निवेशक और धन निर्माता हैं। हालांकि, वित्तीय साक्षरता का स्तर कम है, जिससे युवा बचत, निवेश और लंबे समय तक धन के निर्माण के बारे में सोच-समझकर फैसले लेने के लिए तैयार नहीं हैं। अतः मिराए AMC और CIEL पूरे भारत में छात्राओं के लिए मुफ़्त वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें सभी प्रमुख राज्य और शैक्षिक केंद्र शामिल होंगे। प्राचार्य ने आगे बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी महाविद्यालय में आयोजित होते रहेंगे। इससे जहां एक ओर सामाजिक साक्षरता में वृद्धि होगी वही समाज में साइबर सिक्योरिटी एवं अन्य आपराधिक मामलों में भी छात्राओं में जागरूकता बनी रहेगी। प्राचार्य ने बताया की इस कार्यशाला से भविष्य के जागरूक बचतकर्ताओं और निवेशकों का एक दीर्घकालिक समूह तैयार होगा। साथ ही छात्राएँ बजट बनाना, बचत करना, जल्दी निवेश करना भी सीख सकेगे। मुख्य वक्ता अनुराग शुक्ला जी ने वित्तीय साक्षरता का महत्व, बचत और वित्तीय लक्ष्यों पर मुद्रास्फीति के नकारात्मक प्रभाव को विस्तार से समझाया। कंपाउंडिंग की शक्ति और जल्दी शुरू करने के फायदे और म्यूचुअल फंड और SIP को भी स्पस्ट किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रो0 सुनीत अवस्थी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों से छात्राओं को विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलता है और राष्ट्रीय महत्व के एजेंडे में भागीदारी भी होती है । छात्राएँ इससे प्राप्त संदेश को अपने परिवारों और भविष्य मे करियर के रूप मे भी अपना सकती है।
डेल्टा माप कार्यक्रमों से पहले और बाद में छात्राओं के जागरूकता स्तर को मापने के लिए ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को उसी दिन ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सवितुर प्रकाश गंगवार ने किया । कार्यक्रम मे सौ छात्राओं के साथ डॉ अमर सिंह, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ स्वप्निल राज दुबे, डॉ सरस श्रीवास्तव, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ विशाल सक्सेना, श्री नीरज शुक्ला, श्री रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे ।
