कानपुर नगर की चर्चित जरीब चौकी क्रॉसिंग पर अचानक रेलवे फाटक का बैरियर खराब, क्रासिंग का बैरियर खराब होने के कारण घंटों जाम से राहगीर रहे परेशान
कानपुर नगर में रेल व्यवस्था की बदहाली का जीता-जागता नमूना उस समय देखने को मिला जब जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर खराब हो गया। बैरियर न खुलने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बैरियर खराब होने की स्थिति में रेलवे कर्मियों द्वारा चैन सिस्टम बैरियर लगाकर ट्रेनों को निकलवाया गया। इस दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों में नाराजगी देखने को मिली।उक्त प्रकरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से लोगों को जागरूक करते हुए यातायात को सुचारू कराने का लगातार प्रयास करती रही। पुलिस ने वाहनों को नियंत्रित कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।हालांकि, इस दौरान कुछ राहगीर और वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते भी दिखाई दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ती नजर आई। फिलहाल, बैरियर खराब होने की यह समस्या चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोगों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
