जिलाधिकारी अपडेट 22 सितम्बर 2021 कानपुर नगर।मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 महेन्द्र कुमार जी के द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2021 को गड्डामुक्त मुक्त कराने के सम्बंध में समीक्षा की थी । समीक्षा में अधिशाषी अभियंता, प्रान्तीय खण्ड , लो0नि0वि0 नोडल अधिकारी गड्डामुक्त (सड़क ) श्री एम0सी0 शर्मा द्वारा अपने कार्यो में लापरवाही बरतने व समय से कार्य पूरा न करने के दृष्टिगत इनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए ।मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा सड़कों को गड्डामुक्त किये जाने के सम्बंध में निर्देश दिये गये हैं, जिसकी समीक्षा उन्होंने की । समीक्षा में अधिशासी अभियंता द्वारा घोर लापरवाही मिली। बैठक में उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर सड़कों को गड्डामुक्त कराया जाये ताकि जनता को असुविधा न हो।
2021-09-22
