राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर मारवाड़ी समाज ने किया भंडारा
कानपुर। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मारवाड़ी समाज ने धार्मिक उत्साह के साथ एक विशाल भंडारा का आयोजन किया। यह भव्य कार्यक्रम कलक्टरगंज स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आयोजन रमेश अग्रवाल की प्रेरणा से संपन्न हुआ। भंडारे में गरमागरम भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया और राम मंदिर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्य नारायण सिंहानिया, नंदलाल कसेरा, अनिल परसरामपुरिया, महेश भगत, भूपेंद्र गर्ग, सुनील मुरारका, महेश शर्मा, मनीष शर्मा, पवन चौधरी, निर्मल मंत्री, राम गोपाल तुलस्यान, पवन तोषनीवाल, नवीन अग्रवाल, अरुण कुमार सिंघानिया, कृष्ण बेरीवाल तथा श्री रमेश जी अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
