पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं० जनेश्वर मिश्र की 16 वीं पुण्यतिथि पर युवा सेमिनार

 

बढ़ती हुई बेरोजगारी पर भाजपा अनदेखी कर विदेशी कम्पनियों को बढ़ावा देकर लघु उद्योगों को चौपट कर रही

 

कानपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जे पी आन्दोलन के महान योद्धा पं० जनेश्वर मिश्र की सोलहवीं पुण्य तिथि पर सपा हाल 7- नवीन मार्केट में दिन में 3 बजे से युवा सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुआ। ​

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।कार्यक्रम संयोजक रजत मिश्र थे।सर्व प्रथम नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने पं० जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया और सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी नेता पं० जनेश्वर मिश्र सदैव संघर्ष रहे। वे जेपी आन्दोलन के महान योद्धा डा० राममनोहर लोहिया तथा माननीय मुलायम सिंह की नीतियों पर चलकर देश में नवजवानों को जोड़ कर संघर्ष करके देश में परिवर्तन का सन्देश दिया।

 

अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में कहा देश महंगाई के साथ बेरोजगारी बढ़ रही है। आज देश में लाखो नवजवान बेरोजगार है लेकिन भाजपा सरकार नवजवानों को नौकरी देने में अनदेखी कर रही है और दूसरी ओर विदेशी कम्पनीयों को देश में निजीकरण का बढ़ावा देकर देश में लघु उद्योगों को चौपट किया जा रहा है जिसकी वजह से बेरोजगारी की स्थिति भयावह होती जा रही है।

 

अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि सपा साधु सन्तो का सम्मान करती है लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार शंकराचार्य का अपमान करके किस संस्कृति को बढ़ावा दे रही है? जिसकी वजह भाजपा सरकार संस्कृति की उपेक्षा कर, सत्ता के मद में साधु सन्तो के साथ दुर्व्यवहार कर रही है जिससे जनता में असन्तोष लहर जन्म ले रही है। सपा इस बात पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है कि सत्ता मद में सन्तो का अपमान, भाजपा का घमन्ड ले डूबेगा।

 

अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में नवजवानो में आत्महत्या की प्रवृत्ती बढ़ी है, इस पर सरकार का ध्यान नही है। सपा ने इस पर मंथन के करने लिये शिक्षा विदो की बैठक कर मंथन करके आगामी रिपोर्ट तैयार कर उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौपी जायेगी।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,कमलेश यादव,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा, सुधांशु मिश्रा,शादाब आलम, अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,के के मिश्रा,शिवकुमार बाल्मिक, जमालुद्दीन जुनैदी,मुमताज मंसूरी,हुकुम सिंह,मोनू विश्वकर्मा, मेराज अहमद,गुड्डू यादव,प्रवीण मिश्रा,प्रीतम बक्सी,राजेंद्र सोनकर,तौसीफ खान,शादाब खान,रामा यादव,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *