बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले पोस्टर विवाद, समर्थकों में झड़प
कानपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन से पहले ही सियासी माहौल गरमा गया। किदवई नगर क्षेत्र में विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी और अध्यक्ष सतीश महाना के समर्थक होर्डिंग के ऊपर होर्डिंग लगाने के विरोध में आमने सामने आ गये।किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी की होर्डिंग को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की होर्डिंग के ऊपर लगाए जाने को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और ‘नंबर बढ़ाने’ की होड़ में पोस्टर ऊँचा रखने को लेकर मंच पर ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जनता के मुद्दों पर शायद ही कभी इस तरह की सक्रियता दिखाने वाले नेताओं के समर्थक, अपने-अपने नेता की होर्डिंग ऊपर रखने के लिए आपस में भिड़ते नजर आए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पोस्टर के ऊपर विधायक महेश त्रिवेदी का पोस्टर लगने से विवाद और बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।हालांकि, बाद में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। मामले को लेकर भाजपा संगठन के भीतर भी अनुशासन और समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
