हक़ एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन कानपुर की ओर से “एच.ई.आर.एफ. (HERF) जंत्री 2026” का विमोचन

 

 

नमाज़ के समय और ज़रूरी धार्मिक जानकारियों वाली यह जंत्री आम और खास सभी लोगों के लिए उपयोगी: मुफ्ती अब्दुर्रशीद का़समी

 

 

 

कानपुर,पूर्व शहर काज़ी हज़रत मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक़ उसामा साहब कासमी (रह.) द्वारा मदरसा स्नातकों (Graduates) को अंग्रेजी साहित्य और आधुनिक विज्ञान से परिचित कराने के लिए स्थापित और कानपुर के धार्मिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली संस्था ‘हक़ एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन’ (HERF) की ओर से साल 2026 के लिए एक विस्तृत “एच.ई.आर.एफ. जंत्री” का विमोचन आज किया गया। यह कार्यक्रम शहरी जमीयत उलेमा कानपुर के कार्यालय जमीयत बिल्डिंग, रजबी रोड पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उलेमा (विद्वानों), मुफ्ती और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन और जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में भी लिखित दस्तावेज़ों का महत्व बरकरार है और संस्था का उद्देश्य धार्मिक ज़रूरतों के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें विशेष रूप से मदरसा मज़हरुल उलूम निखट्टू शाह बेकनगंज के सदर-उल-मुदर्रिसीन मुफ्ती इक़बाल अहमद कासमी, कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना खलील अहमद मज़ाहिरी, शहरी जमीयत उलेमा के उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अनीस खान क़ासमी, काज़ी-ए-शरीयत मौलाना मुहम्मद इनामुल हक़ कासमी, जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम के शिक्षा प्रभारी मुफ्ती सैयद मुहम्मद उस्मान कासमी, मज्लिस तहफ्फुज़-ए-खत्म-ए-नबुव्वत कानपुर के नायब नाजि़म मौलाना अमीर हमज़ा क़ासमी, मदरसा जामे उल उलूम जामा मस्जिद पटकापुर के हदीस के उस्ताद मुफ्ती मुहम्मद सुल्तान क़मर क़ासमी, मुफ्ती मुहम्मद आकिब शाहिद क़ासमी, मुफ्ती अजीजुर रहमान क़ासमी, मुफ्ती मुहम्मद वासिफ क़ासमी और मौलाना मुहम्मद जाकिर क़ासमी के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *