स्व0 शिवनाथ यादव की पत्नी शांति देवी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता की

कानपुर 22 सितम्बर । कानपुर नगर थाना शिवराज पुर , ग्राम सिकन्दर पुर निवासिनी स्व0 शिवनाथ यादव की पत्नी शांति देवी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता की। वार्ता में बताया कि उसके पति ने आराजी संख्या-138 मौजा कल्याण पुर कलां में प्लाट खरीदा था। पूरा रुपया अदा करके नोटरी के कागज़ों पर लिखा-पढ़ी हो गई। शिवनाथ ने कब्ज़ा लेकर बाउंड्रीवाल कराकर गेट लगवाया। शिवनाथ की मृत्यु 2018 में हो गई। इसपर प्रार्थिनी ने प्लाट का बयनामा मूल विक्रेता से अपने नाम करा लिया।
19 सितम्बर की सुबह 10 बजे भू माफिया कथित एडवोकेट प्रदीप द्विवेदी अपने 30-35 साथियों के साथ आकर बाउंड्री तोड़ने लगा। बहू ने विरोध किया फिर भी वे तोड़ते रहे। बहु ने 112 डायल किया, पुलिस देर से आई तब तक वे तोड़ कर गेट भी उठा ले गये।
गुस्से में पगलाये प्रदीप ने प्रार्थिनी के पुत्र ओम प्रकाश के हाथ में दाँत से ज़ोर से काट लिया। पुलिस दोनों पुत्रों ओम प्रकाश व हरिनाथ को थाने ले जा कर 151 सी आर पी सी में चालान कर दिया जो जमानत पर छूट गए।
पुलिस ने प्रदीप को प्लाट पर जाने से मना किया है लेकिन वह बराबर प्लाट पर आकर धमकी देता है कि मकान व प्लाट ख़ाली कर दो वरना सभी को मार दूँगा।
प्रार्थिनी प्रसाशन से अनुरोध करती है कि भू माफिया को रोके व उचित कार्यवाही करे, यदि हमलोगों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदीप और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *