कानपुर की धरती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी के कानपुर महानगर में प्रथम आगमन पर जाजमऊ से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) तक स्वागत को उमड़े जनसैलाब ने कानपुर नगर को भाजपामय कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नगर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में स्वागत के लिए होड़ लगी रही। कानपुर की संस्कृति के अनुरूप ही भाँति भाँति के नए प्रयोगों से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कहीं ढोल, नगाड़ों की थाप, कहीं क्रेन से स्वागत तो कहीं बुलडोजर से भी स्वागत किया गया।

भव्य स्वागत ने न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाया, बल्कि कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के उत्साह, समर्पण एवं अपार जनसमर्थन का भी जीवंत प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जाजमऊ गंगा पुल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। जाजमऊ गंगा पुल से लेकर सीएसजेएमयू तक लगभग 24 किलोमीटर लंबे मार्ग में कुल 29 पूर्व निर्धारित स्वागत स्थलों सहित अनेक अन्य स्थानों पर बहुरंगी एवं भव्य स्वागत देखने को मिला। “राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी” की धुन पर पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे-आगे नृत्य करते नजर आए।

जोशीले गीतों, नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भगवामय हो गया। कई स्थानों पर बैंड-बाजों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत मार्ग पर आगे-आगे चल रही फ्लावर गन से लगातार पुष्पवर्षा होती रही, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यह केवल स्वागत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भावनाओं का सैलाब हो। सड़क के दोनों ओर लगे विशाल होल्डिंग्स, बैनर, भगवा ध्वज, केसरिया गुब्बारे और भव्य तोरण द्वारों के बीच गूंजते नारों ने पूरे मार्ग को उत्सव में बदल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ कारों की लंबी कतारें चल रही थीं। निर्धारित 29 स्वागत स्थलों के अतिरिक्त भी दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बुलडोजर पर खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया। तोरण द्वारों पर पुष्पों से “वंदे मातरम्”, “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रभक्ति के संदेश उकेरे गए। स्वागत के दौरान साधु-संतों द्वारा स्वस्तिवाचन, घंटा-घड़ियाल और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

दोपहर ठीक 12:50 बजे कानपुर की सीमा में प्रवेश करते ही जाजमऊ गंगा पुल पर बने मंच पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी,देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, चंद्रिका उपाध्याय, मनोज प्रजापति विधायक मनीषा अनुरागी, हमीरपुर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सबसे पहले भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने एक कुंटल फूलों की भव्य माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में भाजपा दक्षिण जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। गंगा पुल पर एक साथ छोड़े गए हजारों केसरिया गुब्बारों ने आसमान को केसरिया चादर से ढक दिया, जिससे प्रदेश अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। वहीं ठंड के मौसम में गंगा पुल के नीचे नदी के बीचों-बीच श्रीकृष्ण दीक्षित किरन निषाद की अगवाई में एक दर्जन से अधिक नावों एवं स्टीमर पर सवार कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लहराकर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान, समर्पण और प्रेम प्रकट किया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब इतना विशाल था कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्री पंकज चौधरी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई दिए।

जाजमऊ गंगा पुल से आगे बढ़ने पर करन महाना के नेतृत्व में जेके चौराहा, हरजिंदर नगर और एन-2 रोड चौराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लाल बंगला व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। चकेरी पुलिस चौकी पर राकेश तिवारी, जगई पुरवा चौराहे पर पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, पंडित उपवन के सामने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, नरोना चौराहे पर युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, तथा फूलबाग चौराहे पर सलिल विश्नोई द्वारा स्वागत किया गया।

फूलबाग चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाहन से उतरकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बड़ा चौराहा पर एमएलसी अरुण पाठक एवं परेड चौराहे पर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में 50 फीट ऊंची हाइड्रा मशीन से 11 कुंटल की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

लाल इमली चौराहे पर सांसद रमेश अवस्थी, बीएनएसडी कॉलेज पर सुकेश अवस्थी, चुन्नीगंज-बजरिया चौराहे पर पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, संत रविदास मंदिर पर पूर्व विधायक राकेश सोनकर, हर्ष नगर चौराहे पर अनूप पचौरी, बेनाझाबर पुलिस चौकी के सामने कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मोतीझील गेट नंबर-2 पर महापौर प्रमिला पांडे द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

मोतीझील में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह

प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने वीर शिवाजी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोल चौराहे पर पूर्व विधायक अजय कपूर, रावतपुर क्रॉसिंग पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, रावतपुर स्टेशन पर अभिजीत सिंह सांगा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गीता नगर क्रॉसिंग पर राज्य मंत्री अजीत पाल, नौ नंबर क्रॉसिंग पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, गुरुदेव चौराहे पर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, लखनपुर तिराहे पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर तथा सीएसजेएमयू गेट पर फतेह चंद्र राजपूत एवं वीर सिंह भदौरिया ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई सभागार में क्षेत्रीय बैठक एवं पत्रकार वार्ता के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान के किदवई नगर स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री श्री सचान की बेटी एवं दामाद से भेंट कर दोनों नवदंपतियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह ऐतिहासिक रोड शो भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और जनसमर्थन का सशक्त उदाहरण बना, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि कानपुर महानगर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और उत्साह निरंतर सुदृढ़ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *