कानपुर
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में कलेक्टरगंज में छापेमारी, 1.5 करोड़ की रिकवरी
कानपुर में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके (IPS) के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कलेक्टरगंज इलाके में सटोरियों के खिलाफ सघन छापेमारी करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की रिकवरी की है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 से 70 किलो चांदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई अभी जारी है और एडीसीपी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। कलेक्टरगंज क्षेत्र में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की रिकवरी 60–70 किलो चांदी बरामद कलेक्टरगंज में ऑपरेशन जारी एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके स्वयं मौके पर मौजूद
आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस द्वारा आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
