कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

 

कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन नौबस्ता स्थित एकेडमी भवन में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में सेना सहित अन्य विभागों में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।आयोजक एवं एकेडमी डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि एसएससी जीडी फाइनल में सलेक्टेड छात्र छात्राओं को भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है। वहीं गोल्ड मेडल लाने वाले रवि कुमार पाल को मंच पर डायरेक्टर सौरभ शुक्ला एवं कोच आदित्य शुक्ला ने पगड़ी पटका माल्यार्पण बाबा श्री श्याम की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि 85 वीं आल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप मंगलौर कर्नाटक में आयोजित 360 यूनिवर्सिटी जिसमें 1157 स्टूडेंट ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के स्टूडेंट रवि कुमार पाल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से खेल गोल्ड मेडल जीतकर एकेडमी सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है जिससे एकेडमी के सैकड़ों छात्र छात्राएं सहित शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जैसे ही सेना सहित अन्य विभागों में चयनित छात्र नौबस्ता बंबा चौराहे पर पहुंचे एकेडमी के सैकड़ों छात्रों ने पुष्पवर्षा कर जमकर भारत माता की जय वंदे मातरम् के जोरदार नारे लगाए। बताते चले कि उत्तर भारत में सबसे अधिक सेना पुलिस सहित अन्य विभागों में छात्र छात्राओं को चयनित कराने वाली एकेडमी कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी बन चुकी है। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से कोच आदित्य शुक्ला अंकित साहू शैलेंद्र सिंह यादव मुकेश साहनी संदीप कुमार शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *