नेता जी के सिद्धांतों पर चलकर लड़ेंगे अधिवक्ता कल्याण की लड़ाई: रवीन्द्र शर्मा
वकीलों ने मनाई सुभाष चन्द्र बोस जयंती
आज अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित ने कचहरी में नेता जी का जयंती समारोह मनाया
समारोह में सर्वप्रथम पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेता जी का देश को स्वतंत्र कराने में
अद्वितीय बलिदान है ये नेता जी का ही संघर्ष है जिसकी बदौलत देश में हम स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी रहे है।हम नेता जी के सिद्धांतो पर चल कर अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को लाने और अधिवक्ता वृत्ति में आ रही समस्याओं को दूर कराएंगे।
उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा नेता जी के चित्र पर की गई पुष्पांजलि के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।
प्रमुख रूप से सर्वेश त्रिपाठी शरद मिश्रा राजेंद्र द्विवेदी बल्लू डी एन त्रिवेदी संजय त्रिपाठी सी के सर्राफ संजीव कपूर वीर जोशी शिवम गंगवार प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे!
