बीडीओ ने पहेवा में जन चौपाल में सुनी शिकायतें

घाटमपुर । शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जन चौपाल एवं रोजगार दिवस के अवसर पर जन समुदाय की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी क्रम में विकास खंड पतारा की ग्राम पंचायत पहेवा में जन चौपाल एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी शिवनरेश राजपूत ने लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित जन चौपाल में आई 8 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही साथ बाल विकास परियोजना के तहत गर्भवती लाभार्थियों की गोदभराई की रस्म को खंड विकास अधिकारी द्वारा कराई गई। साथ ही साथ वीबी जी राम जी अधिनियम के तहत निहित लाभों प्रचार प्रसार एवं अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव रवि वर्मा ने दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन देवी द्वारा खंड विकास अधिकारी शिवनरेश राजपूत को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सम्बन्धित अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर शोभा मुख्य सेविका एवं विजय बहादुर कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *