माननीय प्रधान मंत्री जी और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी कि हर स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने का निर्देश और अपेक्षाओं का अनुपालन करते हुए खेलों को बढ़ावा देने के लिए कानपुर स्मार्ट सिटी का महत्वपूर्ण निर्णय: “पालिका मॉडर्न मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” में अलिम्पिक / पारा अलिम्पिक पदक जीते या प्रतिभाग किए खिलाड़ी, अन्य अंतराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग किए खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को “आजीवन निशुल्क सदस्यता” देने का निर्णय लिया है।
आज आयुक्त ने पालिका स्टेडीयम में निर्माणाधीन “आधुनिक इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” परियोजना का श्री आर के सिंह, नोडल अधिकारी कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं श्री प्रनीत अग्रवाल, निदेशक एम0एच0पी0एल0 व उनके टीम के साथ भ्रमण किया गया और कार्य प्रगति की समीक्षा की।
1. पालिका स्टेडियम Modern Indoor multi Sports Complex at Palika Stadium परियोजना के तहत निर्माणाधीन है, जिसकी लागत ₹ 41.61 करोड है। इसे नगर निगम और कानपुर स्मार्ट सिटी के संयुक्त प्रयासों से बनाया जा रहा है। भूमि नगर निगम की स्वामित्व की है और यह परियोजना कानपुर स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण वित पोषित है।
2. आगामी समय में कानपुर नगर में सभी प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम होगा।
3. वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 40 प्रतिशत है। प्रथम स्टेज का कार्य इसी दिसंबर माह में पूर्ण करने के लिए आवश्यक करवाई की जा रही है।
4. माह दिसम्बर तक इसके पहले चरण (प्रशासनिक भवन, बैंक्वेट हॉल आदि) को पूरा कर कर लिया जायेगा तथा शेष कार्य यथा- विभिन्न खेल सुविधाओं (स्विम पूल,बैडमिंटन कोर्ट, जिम, टेबल टेनिस आदि) को अप्रैल 2022 तक कर लिया जायेगा। आयुक्त ने निदेशक एमएचपीएल को उक्त सभी कार्यों को समय-सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता पूर्ण तरीक़े से कराये जाने के निर्देश दिए।
स्विमिंग पूल 25 X 12.5 मीटर लम्बाई में होगी और “सेमी अलिम्पिक स्विमिंग पूल” के मानक के अनुसार होगी।
5. इस मल्टी काम्प्लेक्स में एक बैंक्वेट हॉल है, जिसमें लगभग 500 व्यक्तियों के बैठने हेतु दीर्घा है।
6. इस परिसर में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश, वर्षा जल संचयन प्रणाली, वॉटर रिसाइक्लिंग, सीवेज उपचार प्रणाली और पर्याप्त वृक्षारोपण के प्रावधान के साथ एक ग्रीन बिल्डिंग होगी।
7. वर्तमान में भवन में 80 से 100 चार पहिया और 150 दो पहिया वाहनों की पार्किंग का प्रावधान है। लेकिन ये पर्याप्त नहीं है । इसके लिए 100 अतिरिक्त चार पहिया वाहनो और 100 अतिरिक्त दो पहिया वाहनो के लिए रोड साइड पार्किंग के लिए रोड वाइड्निंग के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया है।
8. आयुक्त ने नगर आयुक्त, नगर निगम/सीईओ, कानपुर स्मार्ट सिटी को आगामी 2 माह में नगर निगम से स्टेडियम के सामने की सड़क को चौड़ा करने का कार्य और परिसर में विद्युत कनेक्शन के लिए केस्कों को इस सम्बन्ध में आगामी एक सप्ताह में टेण्डर निकालने तथा जल निगम के द्वारा परिसर से डायवर्ट की गयी वाटर लाइन की 3 दिवस में टेस्टिंग कर इसकी रिपोर्ट स्मार्ट सिटी की अगली बैठक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
9. आयुक्त ने काम्प्लेक्स में लगाये जाने वाले टाइल्स/पत्थरों एवं अन्य विद्युत उपकरणों को देखा और निर्माण एजेंसी के निदेशक को काम्पलेक्स में उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे टाइल्स/पत्थरों को लगाने के निर्देश दिए, जिसमें फिसलन न हो।
10. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण एजेंसी के निदेशक को काम्लेक्स में स्थापित निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल के तैयार होने व उसमें लगाये जाने वाले पत्थरों, लाइटों एवं अन्य उपकरणों का ओवर ऑल रियलस्टिक वीडियों बनाकर एक सप्ताह में दिखाने के कहा।
