नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर सपा महानगर संविधान की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के कामगार संगम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों की रक्षा न की गई तो संस्कार सौहार्द में गिरावट आएगी

 

 

 

कानपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर में लोकतंत्र की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राष्ट्रभक्ति सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पर सपा कार्यालय नवीन मार्केट में कामगार संगमन समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुआ।जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।कार्यक्रम संयोजक आनंद शुक्ल रहे।

 

सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए युवा पीढ़ी को आजाद हिंद फौज में शामिल कर आजादी की लड़ाई जीतने के लिए पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोया अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि कामगार आज पीछे रहा है दस्तकारों के उद्योग बंद हो रहे हैं विदेशी कंपनियां बाजार पर कब्जा कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का स्वदेशी मंच कहां गया जब स्वदेशी पर हुंकार भरी जाती थी आज विदेशी कंपनियों की चीजों की बिक्री पर मांस स्वीकृति देकर जनता के साथ अन्याय कर रही है महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में कहा कि 1925 में सुभाष चंद्र बोस कानपुर आए थे उन्होंने कोटवा तिल राजोरा में रख कर दवाइयां वितरण कर सेवा भी की थी सुभाष चंद्र बोस की नीतियों पर चलकर संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा पीढ़ी को अग्रसर कर परिवर्तन का संदेश देना है जिससे लोकतंत्र मजबूती के साथ जनजागरण किया जाएगा।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,कीर्ती अग्निहोत्री,अरमान खान,अजय श्रीवास्तव,निहाल यादव,नीरज गुप्ता,मुकेश दीक्षित,राजेंद्र सोनकर,गुड्डू यादव,प्रवीण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *