कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपा कार्यालय में किया गया आयोजन*
विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने बताया समाजवादी न्याय का सच्चा प्रहरी
तहसील बिल्हौर क्षेत्र के अंतर्गत चौबेपुर में । जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में चौबेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । और उनके विचारों व सामाजिक योगदान को याद किया गया।सभा को संबोधित करते हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की बुलंद आवाज थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए। बिखरे हुए समाज को एकत्रित करने का कार्य किया शोषित वंचित पिछड़ी व अनुसूचित जनजातियों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर उन्होंने सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।विनय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की मिसाल रहा। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनकी नीतियाँ आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और समाजवादी आंदोलन की आत्मा को मजबूती प्रदान करती हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने आचरण और संघर्ष में उतारें। समाज में फैली उच्च नीच के भेदभाव और गरीब व्यक्ति को हर प्रकार के लाभ दिलाए जाने के कार्य किए गए जिसमें जनता के द्वारा उनको हमेशा याद किया जाता है पिछड़ा समाज उनको अपना मसीह के रूप में देखता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्यान चंद्र कोरी, लक्ष्मण वर्मा, राजकुमार वर्मा, इंद्रपाल, पूरन वर्मा, ऋषभ सविता, संजीवन लाल वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, जगरूप यादव, अंकित राजपूत, राहुल यादव, आशु यादव, कल्लू यादव, अंकुश मिश्रा, अनिल राजपूत, राजू पाल, गुड्डू वर्मा, अतुल सविता, विशाल सविता सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
