अपराधियों की धरपकड़ हेतु थाना कल्याणपुर व रावतपुर पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को रोका गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बारासिरोही नहर के पास अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान धनराज उर्फ विजय निवासी जनपद शामली के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, फर्जी आईडी एवं नगद धनराशि बरामद की गई। अभियुक्त शातिर अपराधी है, जो दिनांक 08 जनवरी को थाना रावतपुर क्षेत्र में घटित चैन स्नैचिंग की घटना में संलिप्त पाया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस0एम0 कासिम आबिदी महोदय
2026-01-25
